ठाणे, दो अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक झील में तैरते समय एक लड़के की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को कासरवडावली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोगरपाड़ा इलाके में स्थित झील पर हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 वर्षीय एक लड़का अपने दोस्तों के साथ झील पर गया था और इसी दौरान वह तैरने के लिए पानी में उतरा और डूब गया।
उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बाद में शव को झील से बाहर निकाला।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
भाषा तान्या देवेंद्र
देवेंद्र