तकनीकी खराबी के बाद हेलीकॉप्टर को पालघर स्कूल के मैदान में आपात स्थिति में उतारा

तकनीकी खराबी के बाद हेलीकॉप्टर को पालघर स्कूल के मैदान में आपात स्थिति में उतारा

तकनीकी खराबी के बाद हेलीकॉप्टर को पालघर स्कूल के मैदान में आपात स्थिति में उतारा
Modified Date: February 11, 2026 / 11:00 am IST
Published Date: February 11, 2026 11:00 am IST

मुंबई, 11 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद पालघर जिला स्थित एक स्कूल के मैदान में आपात स्थिति में उसे उतारना पड़ा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर मुंबई के जुहू से गुजरात के सूरत जा रहा था, जिसमें मुख्य पायलट, एक प्रशिक्षु पायलट और एक तकनीकी इंजीनियर सहित चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

हेलीकॉप्टर के सफाले गांव के ऊपर से उड़ान भरते समय मंगलवार को पायलट को एक तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और उसने खुले मैदान में आपात स्थिति में हेलीकाप्टर को उतारने का फैसला किया।

अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इलाके के विद्या वैभव हाई स्कूल के मैदान में उतारा गया।

अधिकारी के अनुसार, चालक दल ने विशेषज्ञों से बात की और समस्या का समाधान किया। आधे घंटे से अधिक समय तक रुकने के बाद हेलीकॉप्टर ने स्कूल के मैदान से उड़ान भरी और जुहू लौट आया।

भाषा यासिर गोला

गोला


लेखक के बारे में