ठाणे में 25,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दो वन विभाग कर्मियों पर मामला दर्ज

Ads

ठाणे में 25,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दो वन विभाग कर्मियों पर मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 29, 2025 / 01:27 PM IST,
    Updated On - August 29, 2025 / 01:27 PM IST

ठाणे, 29 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वन विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ 25,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह रकम एक व्यक्ति से उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मोर पंख बेचने के मामले में कार्रवाई न करने के एवज में मांगी थी।

निरीक्षक सचिन मोरे ने बताया कि शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को वनपाल (श्रेणी-3) नीलेश सीताराम श्रावणे (47) और वनरक्षक मच्छिंद्र प्रकाश सोनटक्के (25) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि श्रावणे ने मोर पंख की बिक्री के संबंध में शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के लिए कथित तौर पर 50,000 रुपये की मांग की थी।

अधिकारी ने बताया कि श्रावणे द्वारा रिश्वत की राशि घटाकर 25,000 रुपये किए जाने के बाद जाल बिछाया गया और शिकायतकर्ता को यह रकम आरोपी वनरक्षक को सौंपने के लिए कहा गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी वन कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा सुमित मनीषा

मनीषा