नवी मुंबई में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने ठेकेदार पर बरसाईं गोलियां, गंभीर रूप से घायल

Ads

नवी मुंबई में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने ठेकेदार पर बरसाईं गोलियां, गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - January 3, 2025 / 05:50 PM IST,
    Updated On - January 3, 2025 / 05:50 PM IST

(फोटो के साथ)

मुंबई, तीन जनवरी (भाषा) नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकल सवार दो लोगों ने कम से कम चार राउंड गोलियां चलाईं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे सानपाड़ा में डी-मार्ट के पास हुई, जब पीड़ित राजाराज ठोके सड़क किनारे खड़ी अपनी कार में चाय पी रहे थे। राजाराज वाशी एपीएमसी में कचरा संग्रहण एजेंसी का ठेकेदार है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनकी गाड़ी के पास आए और आग्नेयास्त्र से चार-पांच राउंड गोलियां चलाईं। नजदीक से गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।’’

उन्होंने बताया कि इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अपराध शाखा के दल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि हमलावरों तलाश शुरू कर दी गई है और पुलिस आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश