मुंबई, 30 जून (भाषा) मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार अपराह्न बारिश के दौरान सड़क किनारे लगा एक पीपल का पेड़ उखड़कर स्कूल बस पर गिर गया जिससे वाहन के अंदर दो छात्र फंस गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना अपराह्न करीब तीन बजे हुई और फंसे हुए छात्रों को बचाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई दमकल सेवा (एमएफबी) तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
भाषा सुरभि पवनेश
पवनेश