Ganga Maiya Mandir Jhalmala
This browser does not support the video element.
Ganga Maiya Mandir Jhalmala: बालोद। बालेद जिला के झलमला स्थित मां गंगा मैया मंदिर की ख्याति दूर दूर तक फैली है। यहां हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है। वर्षों पहले तालाब से उत्पन्न हुई मां गंगा मैया के इस मूर्ति के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। इसकी एक झलक पाने क्षेत्र सहित दूर दूर से भक्त यहां आते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां की रौनक देखते ही बनती है।
कहा जाता है यहां सच्चे मन से मांगी गई मुरादें मां गंगा मैया हमेशा पूरी करती हैं। यही वजह है लोग यहां आते हैं मन्नते मांगते हैं और मां उनकी झोली भर देती हैं। यही नहीं अपनी आस्था के फूल चढ़ाकर इस स्थल पर आत्मीय सुख की अनुभूति भी महसूस करते हैं। दूर-दूर से यहां आने वाले भक्तों का सिलसिला बना रहता है।
कहा जाता है अगर मन में सच्ची आस्था हो तो पत्थर में भी भगवान नजर आता है। यही वजह है की एक तालाब से उत्पन्न मां गंगा मैया पर लोगों की गहरी आस्था व अटूट श्रद्वा बनी हुई है, जिसके चलते लोग मां का दर्शन कर अपने आप को धन्य समझते है।