Aaj Ka Panchang 8 May 2026 / Image Source : FILE
Aaj ka Pachang 8 May 2026 : आज शुक्रवार, 8 मई 2026 का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज का शुक्रवार व्रत एक नहीं बल्कि 4 शुभ योगों यानि शुभ योग, शुक्ल योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योगके दुर्लभ संयोग में आया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रवि योग में सूर्य के प्रभाव से सभी दोष मिट जाते हैं, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू किए गए कार्य निश्चित ही सफल होते हैं।
आज पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:45 तक रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ है। हालांकि, दोपहर 12:21 बजे से देर रात 01:16 बजे तक भद्रा का साया रहेगा। भद्रा का वास पाताल लोक में होने के कारण इसका विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। आज का राहुकाल सुबह 10:37 से दोपहर 12:18 तक रहेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.
शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी को समर्पित है। आज के दिन अपार धन की प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र या श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी माना गया है। माँ लक्ष्मी को सफेद मिठाई या दूध-चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इत्र, सफेद वस्त्र, चांदी या चावल का दान करना आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.