अगले 14 दिनों में इन राशियों के होंगे बल्ले-बल्ले, नौकरी और बिजनेस से जमकर छापेंगे नोट

Ads

इन राशियों के होंगे बल्ले-बल्ले, नौकरी और बिजनेस से जमकर छापेंगे नोट! zodiac signs will be change and money rain with budha gochar

  •  
  • Publish Date - June 25, 2023 / 07:32 AM IST,
    Updated On - June 25, 2023 / 07:32 AM IST

Shukra Gochar 2024

budha gochar वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना अलग महत्व है। बुध को तर्क और बुद्धि का कारक ग्रह माना गया है। कहते हैं कि कुंडली में बुध के शुभ स्थिति में होने पर व्यक्ति करियर और व्यापार में खूब तरक्की पाता है। 24 जून यानी आज बुध स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे और 8 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के जीवन में धनलाभ के योग बन रहे हैं।

Read More: अमेरिका और भारत के शीर्ष CEO और अध्यक्षों से मिले मोदी, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, गूगल के सुंदर पिचाई समेत ये नाम शामिल 

वृषभ राशि

budha gochar ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध के मिथुन में प्रवेश करने से वृषभ राशि वालों को विशेष लाभ होगा। इस दौरान इन लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इतना ही नहीं, इन लोगों को परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय उत्तम बताया जा रहा है। इस दौरान पदोन्नति और इंक्रीमेंट आदि मिल सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी ये समय अनुकूल साबित होगा।

Read More: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एमपी दौरा, कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत, यहां देखें पूरा शेड्यूल 

मिथुन राशि

बता दें कि मिथुन राशि राशि वालों के लिए ये समय शुभ फलदायी साबित होगा. इस राशि के जातकों के लिए इस समय कई शुभ समाचार प्राप्त होंग। लेखन, कला, मीडिया आदि से जुड़े लोगों को इस अवधि में उन्नति मिलने की पूरी संभावना ह। करियर की गाड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ेगी। अगले 14 दिनों तक आप लोगों को कई सफलता हाथ लगेंगी।

Read More: 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश दौरा, 350 मीटर के रोड शो के लिए मिली PMO से मंजूरी

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए ये समय आर्थिक रूप से बेहतर होगा. इस समय पैसों की तंगी से राहत मिलेगी. आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंग। निवेश से लाभ होगा। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस अवधि में मनचाही नौकरी मिल सकती है।

Read More: PM Modi In Egypt: PM मोदी ने मिस्र के अपने समकक्ष और मंत्रियों से की मुलाकात, व्यापारिक संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अनुकूल परिणाम लेकर आया है। इस दौरान व्यक्ति के बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इतना ही नहीं, आपके व्यापार में सुधार होगा। वहीं, इस अवधि में अच्छी वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिल सकती है। अगर कोई मामला कोर्ट में लंबित पड़ा है, तो इस अवधि में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें