BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Vedanta Power Plant Boiler Blast: झुलसने से बिगड़ी लाशों की हालत.. 17 में से 11 शवों की हो सकी शिनाख्त, इन राज्यों के भी मजदूरों ने गंवाई जान

Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates: सक्ती वेदांता प्लांट ब्लास्ट में 17 मजदूरों की मौत, कई घायल, शवों की पहचान में प्रशासन को दिक्कत

Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates

Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates

satya prakash
Published: 15 Apr 2026 | 1:03 pmModified: 15 Apr 2026 | 1:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. सक्ती वेदांता प्लांट ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हुई
  2. कई शव बुरी तरह झुलसे, पहचान में आ रही परेशानी
  3. घायलों का रायगढ़, रायपुर और बिलासपुर में इलाज जारी

सक्ती: जिले के वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर में हुए धमाके से अब तक 17 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़े पैमाने पर श्रमिक घायल है। इन घायलों को रायगढ़ के अलावा बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में दाखिल कराया गया हैं, जहाँ उनका उपचार जारी हैं। (Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates) वही बात लाशों की शिनाख्त की करें तो उनकी पहचान करने में प्रशासन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। ब्लास्ट की आग से ज्यादातर शव बुरी तरह झुलस गए है। यही वजह है कि 17 लाशों में से अब तक सिर्फ 11 की ही शिनाख्त की जा सकी हैं, जबकि 6 अन्य की पहचान नहीं हो पा रही है।

मृतकों में दीगर राज्यों के श्रमिक भी शामिल

जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपने ने बताया है कि, जान गंवाने वाले श्रमिकों में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मजदूर भी शामिल है। प्रशासन अब मृत मजदूरों के परिजनों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

सीएम ने ली कलेक्टर से जानकारी

राहत और बचाव अभियान के बीच प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपने से फोन पर हालात की जानकारी ली और उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए। सीएम साय ने जिला कलेक्टर को घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार कराने और मृतकों के पोस्टमार्टम, परिजनों को शव सौंपने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने कहा है। (Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates) बता दें कि, घटना के बाद कल भी मुख्यमंत्री ने फोन पर हादसे की जानकारी ली थी। इस पूरे हादसे की मॉनिटरिंग प्रदेश लेवल पर हो रही है।  उच्चाधिकारी खुद भी पल-पल के हालात पर नजर बनाये हुए है।

कलेक्टर ने किया मौके का दौरा

जिले के कलेक्टर अमृत ​​विकास ने कहा कि हाल ही में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए, प्रभावित परिवारों को अधिकतम संभव सहायता प्रदान करना, उनके स्वास्थ्य, कल्याण और सहायता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही, प्रत्येक मृतक के लिए 35 लाख रुपये, घायलों के लिए 15 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है, और संयंत्र प्रबंधन द्वारा चिकित्सा संबंधी सभी खर्चों का वहन किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

जिले के एसपी ने बताया, राहत और बचाव कार्य पूरा, सभी अस्पताल दाखिल

जिले के एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया, "यह घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे घटी। वेदांता पावर प्लांट में स्थित बॉयलर में विस्फोट हो गया। सूचना मिलते ही मैंने सबसे पहले डबरा थाना प्रभारी के अगुवाई में एक टीम मौके पर भेजी और इसके बाद मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा। एसडीओपी, कलेक्टर और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। हमने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया और उनका इलाज शुरू करवाया। रायगढ़ इस स्थान के निकट होने के कारण सभी पीड़ितों को वहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोगों का इलाज चल रहा है। कुछ जिंदल अस्पताल में, कुछ मेडिकल कॉलेज में और अन्य अंबेडकर अस्पताल में भर्ती हैं। इस प्रकार, कुल 20 लोगों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है और उनमें से पांच को आगे के इलाज के लिए अन्य स्थानों पर रेफर किया गया है।" उन्होंने बताया कि कलेक्टर के साथ एक टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत 'ग्राउंड जीरो' स्थल का दौरा किया।

बढ़ाई गई प्लांट की सुरक्षा, थ्री लेयर पर बेरिकेडिंग

किसी भी तरह के आशंका को देखते हुए प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्लांट को तीन लेयर में बैरिकेडिंग कर दिया गया है, ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति अंदर न जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और प्लांट के अंदर आने-जाने पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी गई है। (Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates) प्रशासन को आशंका है कि इस घटना को लेकर आंदोलन या प्रदर्शन हो सकता है, इसलिए पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राष्ट्रपति ने जताया दुःख, कहा, "गहरा दुःख हुआ"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता लिमिटेड के एक विद्युत संयंत्र में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस हादसे में अब तक 14 श्रमिकों की मौत हो चुकी है जबकि 15 अन्य घायल है। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह इस दुखद घटना से "बेहद दुखी" हैं और उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करती है।

मंगलवार को X पर साझा किए गए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक विद्युत संयंत्र में हुई मौतों के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुखद दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"

पीएम मोदी ने किया सहायता राशि का ऐलान

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए बॉयलर विस्फोट में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख जबकि घायलों को 50-50 हजार रूपये सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की। (Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates)  एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

पीएम मोदी ने लिखा, "छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित विद्युत संयंत्र में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"

टीएस सिंहदेव बोले, "दिल दहला देने वाली घटना"

इस बीच, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने इस घटना को "दिल दहला देने वाली और दुखद" बताया। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम ने "शक्ति जिले के सिंहित्राई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भयावह हादसे की खबर बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। बॉयलर विस्फोट में कई श्रमिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत और कई अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें दिल को बेहद परेशान कर रही हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ-साथ, मैं इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

इन्हें भी पढ़ें:

विदेश सचिव मिसरी ने जर्मनी के राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

सतत विकास में कमजोर वर्ग की चिंताओं का समाधान होना चाहिए: पूर्व प्रधान न्यायाधीश गवई

जल्दबाजी में परिसीमन करने से पहले सभी पक्षों और राज्यों से परामर्श शुरू करें: थरूर ने मोदी से कहा

लेबनान और ईरान को पूरी तरह एक-दूसरे से दूर करने की जरूरत: इजराइली राजदूत

भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के संबंध में केंद्र की नई अधिसूचना हरियाणा के हितों को झटका: हुड्डा

आप, कांग्रेस और शिअद ने बीबीएमबी नियुक्ति अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अब तक 17 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Vedanta Power Plant Blast: Death Toll Rises to 17 in Sakti, Several Injured, Victim Identification Challenges Continue

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm