Vasudha Upcoming Twist: वसुधा को मॉडल के रूप में देख, चंद्रिका का खौला खून! क्या समर की घिनौनी चाल बन जाएगी, चौहान परिवार की बर्बादी का कारण?

Vasudha Upcoming Twist: 'वसुधा' में 'रजवाड़ी चटका' आचार की शूट के दौरान अचानक एक ऐसा मोड़ आता है जो सब के होश उड़ा देता है.. जिसमें चंद्रिका और वसुधा पहली बार ब्रांड कैंपेन के लिए एक साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी..

Vasudha Upcoming Twist: वसुधा को मॉडल के रूप में देख, चंद्रिका का खौला खून! क्या समर की घिनौनी चाल बन जाएगी, चौहान परिवार की बर्बादी का कारण?

Vasudha 27th June 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: June 27, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: June 27, 2026 7:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सास-बहु की जोड़ी को देख, खौला समर का खून!
  • संतोष की दखलंदाजी से परेशान चंद्रिका!

Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो वसुधा में ‘रजवाड़ी चटका’ आचार की शूट के दौरान अचानक एक ऐसा मोड़ आता है जो सबके होश उड़ा देता है। वसुधा के सरप्राइज मॉडल बनते ही पूरा खेल बदल जाता है, आगामी एपिसोड में चंद्रिका और वसुधा पहली बार ब्रांड कैंपेन के लिए एक साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएँगी। हालांकि, दोनों का एक साथ काम करना उतना सहज और आसान नहीं होगा, जितना यह लग रहा है।

Vasudha: मॉडल के रूप में वसुधा को देखकर चौंकी चन्द्रिका!

संतोष के इस फैसले से, चंद्रिका शुरू से ही काफी नाराज़ है। चंद्रिका का मानना है कि उसे अँधेरे में रखा गया कि वसुधा उसके साथ ऐड में काम करेगी, साथ ही उसे साफ़ लगता है कि संतोष जानबूझकर उसे नीचे दिखाना चाहती है। चंद्रिका के तीखे तेवर के बावजूद, संतोष पीछे नहीं हटती और चंद्रिका को याद दिलाती है कि उसने यह शूट पूरा करने की ज़ुबान दी थी, और अब उसे अपना किया हुआ वादा निभाना ही होगा।

संतोष की दखलंदाज़ी से परेशान चंद्रिका!

कमरे ऑन होते ही विज्ञापन की शूटिंग एक नई जंग में तब्दील हो जाती है। चंद्रिका और वसुधा साथ परफॉर्म तो करती हैं लेकिन संतोष हर टेक के बाद, बीच में टोकना शुरू कर देती है। वह लगातार गलतियां ढूंढकर डायरेक्टर से सीन को रीशूट करने के लिए कहती है। चंद्रिका ख़ुद को शांत रखने का हर संभव प्रयास करती है, किन्तु हर रिटेक के बाद उसके सब्र का बाँध टूटने की कगार पर पहुँच जाता है।

Vasudha 27th June 2026 written update: टूटा सब्र का बाँध!

चंद्रिका आखिरकार अपना धैर्य खो बैठती है और सख्त चेतावनी देते हुए कहती है कि वह सिर्फ एक आखिरी टेक देगी, और इसके बाद भी यदि संतोष ने कोई कमियाँ निकाली, तो वह तुरंत ऐड शूट छोड़कर चली जाएगी। इस कड़े फैसले से सेट पर सन्नाटा पसर जाता है और सब लोग चुपचाप आखिरी शॉट को देखते हैं।

केमिस्ट्री ने किया सबको हैरान!

इस आखिरी प्रयास में, चंद्रिका और वसुधा मिलकर बेहतरीन काम करती हैं और डायरेक्टर की उम्मीदों पर खरी उतरती हैं। सेट पर उनकी शानदार केमिस्ट्री सबको चौंका देती है और उम्मीद है कि यह विज्ञापन एक बहुत बड़ी कामयाबी साबित होगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कमर्शियल जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा, जिससे ‘रजवाड़ी चटका’ ब्रांड रातों-रात बुलंदियों पर पहुँच जाएगा।

हालांकि, यह ख़ुशी ज़्यादा देर तक नहीं टिक पाएगी क्योंकि समर एक बार फिर चंद्रिका और वसुधा के खिलाफ नई साजिश रच रहा है। विज्ञापन के कामयाब होने के बावजूद, वह अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा, वह उनके बिज़नेस के रास्ते में एक ऐसी बड़ी रुकावट खड़ी करने की योजना बना रहा है, जिससे ‘रजवाड़ी चटका’ और पुरे चौहान परिवार की मुश्किलें कई गुना ज्यादा बढ़ सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.