सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में 29 टीमें

Ads

सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में 29 टीमें

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 12:51 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 12:51 PM IST

रांची, 31 मार्च (भाषा) यहां बुधवार से शुरू हो रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में तीन श्रेणियों में 29 टीमें भाग लेंगी ।

टूर्नामेंट 12 अप्रैल तक चलेगा और टीमें ए , बी तथा सी श्रेणियों में भाग लेंगी ।

ए श्रेणी की टीमें चैम्पियनशिप खिताब के लिये खेलेंगी जबकि बी श्रेणी की शीर्ष दो टीमों और सी श्रेणी की विजेता टीम को प्रमोशन मिलेगा । ए और बी श्रेणी की आखिरी दो टीमें अगले साल क्रमश: बी और सी श्रेणी में खिसक जायेंगी ।

ए श्रेणी में बारह टीमों को चार पूल में बांटा गया है और नॉकआउट चरण नौ अप्रैल से खेला जायेगा ।

पूल ए में मेजबान हॉकी झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र हैं जबकि पूल बी में ओडिशा, हॉकी पंजाब और हॉकी आंध्र प्रदेश हैं । पूल सी में हॉकी हरियाणा, हॉकी मध्यप्रदेश और मणिपुर हॉकी हैं ।

सभी टीमों को जीतने पर तीन अंक और ड्रॉ पर एक अंक मिलेगा ।

भाषा मोना

मोना