लंदन, 15 जून (एपी) इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के बाद एक अन्य तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन भी घुटने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं।
रॉबिन्सन ने पहले टेस्ट मैच में 77 रन देकर सात विकेट लिए थे। इंग्लैंड ने यह मैच 115 रन से जीता था।
स्टोक्स और एटकिंसन को बुधवार को टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि एक नाइट क्लब में हुई घटना के बाद उनकी जांच चल रही है।
रॉबिन्सन टीम के साथ ही रहेंगे और 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले अपने घुटने की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन करवाएंगे। उनकी जगह पर अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले हेनरी क्रोकोम्बे को टीम में शामिल किया गया है।
स्टोक्स की अनुपस्थिति में जो रूट टीम की कप्तानी करेंगे।
एपी
पंत
पंत