आइजोल एफसी ने शानदार वापसी करते हुए चानमारी एफसी को हराया

Ads

आइजोल एफसी ने शानदार वापसी करते हुए चानमारी एफसी को हराया

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 10:03 PM IST

आईजोल, 24 मार्च (भाषा) लालदावंगजुआला के दो गोल की मदद से आइजोल एफसी ने इंडियन फुटबॉल लीग मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मंगलवार को यहां चांमारी एफसी के खिलाफ 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की।

मैच के पहले हाफ में चांमारी एफसी ने दबदबा बनाया और मालसॉमसांगा रेंथलेई तथा जोटा के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे हाफ में विन्सेंट लालदुहावमा ने आइजोल एफसी का खाता खोला और फिर लालदावंगजुआला के दो गोल से टीम ने जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ आइजोल एफसी पांच मैचों में आठ अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि चांमारी एफसी इतने ही मैचों में पांच अंक के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है।

दो गोल दागने वाले लालदावंगजुआला को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

भाषा

आनन्द

आनन्द