India t20 World Cup 2026: टीम इंडिया से जुड़े इन 3 फैसलों ने दिलाई भारत को कामयाबी.. कोच या कप्तान नहीं बल्कि इस शख्स की थी बड़ी रणनीति

Ads

Ajit Agarkar Big Decisions: टी20 विश्व कप 2026 जीत में अजीत अगरकर के फैसले अहम रहे, सूर्यकुमार कप्तान बने, ईशान की एंट्री सफल साबित हुई।

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 03:07 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 03:07 PM IST

Ajit Agarkar Big Decisions || image- ESPN Cricket File

HIGHLIGHTS
  • अगरकर के फैसलों ने बदली टीम इंडिया की किस्मत
  • सूर्यकुमार यादव को कप्तानी देना बना टर्निंग पॉइंट
  • ईशान की वापसी और गिल को आराम

अहमदाबाद: टीम इंडिया ने रविवार को इतिहास रचते हुए पुराने इतिहास को ध्वस्त भी कर दिया है। (Ajit Agarkar Big Decisions) भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 94 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया और टी-20 के खिताब पर तीसरी बार कब्जा जमाया।

भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरे विश्व कप में कमाल का रहा। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग में भारत ने असाधारण प्रदर्शन किया और दूसरी टीमों से खुद को आगे रखा। सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया ने 3 नॉकआउट मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया। भारत ने अपने आखिरी चार में से तीन मुकाबलों में 200 से ज्यादा रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ मुश्किल लक्ष्य को आसानी से हासिल भी कर लिया।

टीम इंडिया पर इस दौरान कोई भी दबाव नजर नहीं आया और उनका विजय रथ आगे बढ़ता रहा। सभी इस जीत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ कोच गौतम गंभीर को श्रेय दे रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा शख्स भी है जिसे शायद कोई याद नहीं कर रहा है। जबकि उसके ही लिए गए सख्त फैसलों की वजह से भारत ने न सिर्फ एक बार बल्कि दो-दो बार खिताबी जीत हासिल की। इसके अलावा भारत की झोली में 2025 का चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप भी आया।

अजीत अगरकर के फैसलों ने बदली किस्मत

दरअसल भारतीय टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में जिस शख्स ने पर्दे के पीछे सबसे बड़ी भूमिका निभाई है, वह हैं टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर। जी हां। खेल के मैदान में तो जीत के लिए सभी ने अपनी भूमिका अदा की, लेकिन इस जीत की नींव रखी अजीत अगरकर ने।(Ajit Agarkar Big Decisions) चीफ सेलेक्टर अगरकर ने टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन तो किया ही है, इसके अलावा कई दूसरे फैसलों की वजह से उन्हें आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं। तो आइए जानते हैं अजीत अगरकर के लिए गए तीन अहम और बड़े फैसले, जिन्होंने टीम के विश्व कप जीतने की राह को और भी आसान कर दिया।

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपना

सूर्या को टीम की कमान सौंपना एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। पांड्या को नजरअंदाज कर सूर्या को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाना सभी के लिए चौंकाने वाला फैसला था। सीनियर और रिटायर्ड खिलाड़ी भी हैरान थे, लेकिन अगरकर ने साफ कर दिया था कि विश्व कप को बचाए रखने की कमान सूर्या के ही हाथों में होगी।

गिल को बाहर कर ईशान की एंट्री

अजीत अगरकर का दूसरा बड़ा फैसला वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को आराम देने से जुड़ा था, जबकि उनकी जगह पर ईशान को वापस बुलाया गया। यह भी मुख्य चयनकर्ता का सबसे बड़ा निर्णय था, जो सही साबित हुआ। (Ajit Agarkar Big Decisions) इस टूर्नामेंट में ईशान ने शानदार खेल दिखाया और अपनी क्षमता को साबित किया।

रोहित की कप्तानी छीनना

अगरकर का सबसे महत्वपूर्ण फैसला रोहित शर्मा को लेकर था। दिग्गज कप्तान रोहित को वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद अगरकर क्रिकेट फैंस के निशाने पर थे, क्योंकि रोहित की अगुवाई में ही भारत ने टी-20 विश्व कप के बाद चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। इसके बाद शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई।

गावस्कर ने की सूर्या की तारीफ

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि भारत की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप खिताबी जीत के दौरान सेमीफाइनल और फाइनल सहित लगातार तीन मैच में अर्धशतक जड़कर उन्होंने सामान्य खिलाड़ी से टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सफर तय किया। (Ajit Agarkar Big Decisions) सैमसन ने टी20 विश्व कप में भारत के आखिरी तीन मैच में जबरदस्त पारियां खेलीं जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल भी शामिल हैं।

गावस्कर ने कहा, ‘‘संजू सैमसन के लिए जिंदगी का चक्र पूरा हो गया है। 2026 टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी श्रृंखला बहुत खराब रही थी। उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, फिर टी20 विश्व कप शुरू होने के बाद उन्हें नामीबिया के खिलाफ खेलने का मौका मिला लेकिन उनकी पारी उनकी जगह बनाए रखने के लिए काफी नहीं थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद वह सीधे सुपर आठ में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले लेकिन उनका असली सुधार वेस्टइंडीज के खिलाफ लगभग क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले से शुरू हुआ।’’

इन्हें भी पढ़ें:-

Shajapur News: टीम इंडिया की जीत के जश्न के दौरान भड़की हिंसा, युवकों ने मस्जिद के पास फेंका ऐसा चीज, मचा बवाल, देखें वीडियो

Silver Price Today: शादी के सीजन में आई राहत की खबर! सप्ताह के पहले दिन 5000 रुपये गिरा चांदी का भाव, जानें आपके शहर में आज क्या है ताजा रेट?

CG Budget Session 2026: पूर्व सीएम और कांग्रेस विधायक के सवालों पर घिरे मंत्री दयाल दास, इस मुद्दे को लेकर पूछे सवाल तो नहीं दे पाए जवाब, देखें लाइव

यह भी पढ़ें:-

Q1. टी20 विश्व कप 2026 जीत में सबसे अहम रणनीतिक भूमिका किसकी रही?

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के फैसलों ने टीम चयन और कप्तानी बदलाव से जीत की मजबूत नींव रखी।

Q2. सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने का फैसला क्यों अहम माना गया?

सूर्यकुमार यादव की आक्रामक कप्तानी और रणनीति ने टीम को पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास और संतुलन दिया।

Q3. ईशान किशन को टीम में वापस लाने का फैसला क्यों सफल रहा?

ईशान किशन ने टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी कर चयनकर्ताओं के फैसले को पूरी तरह सही साबित किया।