एंडरसन और ब्रॉड चमके, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 151 रन पर समेटा
SA vs ENG Test : इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड ने तीन तीन विकेट झटककर गुरूवार को यहां दूसरे टेस्ट के पहले....
sa vs eng test match
मैनचेस्टर। SA vs ENG Test : इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड ने तीन तीन विकेट झटककर गुरूवार को यहां दूसरे टेस्ट के पहले दिन चाय तक दक्षिण अफ्रीका को 151 रन पर समेटने में मदद की। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 92 रन तक सात विकेट गंवा दिये थे जिससे वह और भी कम स्कोर पर सिमट सकती थी।
यह भी पढ़ें : भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं आम्रपाली दुबे
लेकिन कागिसो रबाडा की 36 रन की पारी ने उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। वह आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे जिससे टीम 53.2 ओवर सिमट गयी। एंडरसन (40 साल) ने 32 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 661 विकेट का हो गया है। ब्राड ने 37 रन देकर तीन विकेट झटके।

Facebook


