राजगीर, दो अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश, मिजोरम और दिल्ली ने बृहस्पतिवा को यहां राजगीर हॉकी स्टेडियम में 16वीं सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन शानदार जीत दर्ज की।
दिन के पहले मैच में डिवीजन सी के पूल ए में आंध्र प्रदेश ने पुडुचेरी के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की।
इसी डिवीजन में मिजोरम ने असम को 6-0 से हराया।
डिवीजन बी के पूल ए में दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में बंगाल के खिलाफ 9-1 से जीत दर्ज की।
इसी पूल में तेलंगाना ने गुजरात को 20-0 से करारी शिकस्त दी जिसमें अमित दयाल ने 10 गोल दागे।
डिवीजन बी के पूल बी में कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।
इसी पूल के दिन के आखिरी मैच में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 7-2 से हराया।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द