टोक्यो, 28 जुलाई । भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद बुधवार को यहां भूटान की कर्मा को आसानी से 0-6 से हराकर तोक्यो ओलंपिक की महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
Read More News: शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में स्वीकारी ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने की बात
विश्व की शीर्ष तीरंदाज दीपिका बेहद शांतचित नजर आयी और उन्होंने अपने तीर चलाने में थोड़ा समय लिया। वह अगले दौर में अमेरिका की 24वीं वरीयता प्राप्त जेनिफर मुसिनो फर्नाडिस का सामना करेंगी।
दीपिका को भी युमेनोशिमा पार्क पर चल रही हवाओं से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई लेकिन भूटानी खिलाड़ी किसी समय उन्हें चुनौती देते हुए नहीं दिखी। दीपिका ने पहले और दूसरे सेट में समान 8, 9 और 9 अंक बनाकर 26-23 के समान अंतर से जीत दर्ज की।
Read More News: शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में स्वीकारी ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने की बात
दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे सेट में एक-एक ‘परफेक्ट 10’ जमाया लेकिन भूटानी तीरंदाज के लगातार गलतियों के कारण दीपिका ने इसमें भी 27-24 से आसान जीत हासिल की।
वहीं भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी ने 75 किग्रा मिडिलिवेट वर्ग के राउंड 16 में अल्जीरिया की इचरक चाएब पर 5 – 0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।