डूरंड कप 25 जुलाई से, फाइनल 23 अगस्त को

Ads

डूरंड कप 25 जुलाई से, फाइनल 23 अगस्त को

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 05:13 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 05:13 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का अगला सत्र 25 जुलाई से शुरू होगा और इसका फाइनल 23 अगस्त को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस 138 साल पुराने टूर्नामेंट में 24 टीम हिस्सा लेंगी जिनमें दो विदेशी टीम भी शामिल हैं। मैच पांच शहरों कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, इम्फाल और शिलांग में खेले जाएंगे।

रांची को पहली बार मेजबान शहर के तौर पर शामिल किया गया है।

मैच छह स्थलों पर खेले जाएंगे। कोलकाता में विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन और किशोर भारती क्रीड़ांगन मुकाबलों का आयोजन करेंगे।

रांची का बिरसा मुंडा स्टेडियम, गुवाहाटी का इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम, इम्फाल का खुमान लम्पक स्टेडियम और शिलांग का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम अन्य आयोजन स्थल होंगे।

तीनों सेना की ओर से भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में सेना की टीमों के अलावा भारत के कुछ प्रमुख फुटबॉल क्लब भी हिस्सा लेते हैं।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द