Asia Cup 2022: एशिया कप के सुपर-4 राउंड के चौथे मैच में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से शारजाह में खेला गया। पाकिस्तान ने इस मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 129 रन बनाए। पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ही भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर अब पानी फिर गया है।
Read more : Asia Cup 2022 : भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी, फाइनल के सभी रास्ते हुए बंद
नसीम शाह ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर जीत दिलाई। पाकिस्तान को जीत के लिए छह गेंद पर 11 रन बनाने थे। उन्होंने फजहलहक फारूकी की शुरुआती दो गेदों पर छक्का जड़कर मैच समाप्त कर दिया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को एक विकेट से अपने नाम कर लिया। वह इस जीत के साथ एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। वहीं, हार के बाद अफगानिस्तान बाहर हो गया। उसके साथ-साथ भारत की भी उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। अब वह अफगानिस्तान के लिए खिलाफ गुरुवार को सिर्फ औपचारिक मैच खेलेगा।