देहरादून, पांच जून (भाषा) एशियाई खेलों के लिये भारतीय टीम चुनने की कवायद में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ छह से 10 जून तक यहां त्रिशूल निशानेबाजी रेंज पर ग्रुप ए के निशानेबाजों के लिये चयन ट्रायल 4 का आयोजन करेगा ।
अगले महीने चीन के हांगझोउ में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप और जापान में सितंबर अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिये टीम का चयन ट्रायल के बाद किया जायेगा ।
देश के सभी शीर्ष निशानेबाज इसमें भाग लेंगे ।
पहली स्पर्धा 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरूष का पहला चरण होगी । उसका फाइनल और 10 मीटर राइफल महिला और पुरूष वर्ग के फाइनल सात जून को होंगे ।
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में सूरज शर्मा शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं जबकि ओलंपियन अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू उनके बाद हैं ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द