बैसोया ने छह अंडर 64 स्कोर के साथ बढत बनाई

बैसोया ने छह अंडर 64 स्कोर के साथ बढत बनाई

बैसोया ने छह अंडर 64 स्कोर के साथ बढत बनाई
Modified Date: February 12, 2026 / 06:20 pm IST
Published Date: February 12, 2026 6:20 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) हनी बैसोया ने छह अंडर 64 स्कोर करके डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद पांच शॉट की बढत बना ली ।

कुतुब गोल्फ कोर्स पर चल रहे टूर्नामेंट में कल दूसरे स्थान पर काबिज बैसोया ने सात बर्डी लगाये और एक बोगी किया । उनका कुल स्कोर 18 अंडर 192 है ।

सात बार डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर खिताब जीत चुके 29 वर्ष के बैसोया ने पांच साल से कोई खिताब नहीं जीता है ।

जमाल हुसैन तीसरे दौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं जबकि क्षितिज कोल, जारेड हैक, तपेंद्र घई और वीर अहलावत संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में