बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हराया

Ads

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हराया

  •  
  • Publish Date - September 3, 2023 / 10:47 PM IST,
    Updated On - September 3, 2023 / 10:47 PM IST

लाहौर, तीन सितंबर (भाषा) बांग्लादेश ने एशिया कप एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप बी मुकाबले में रविवार को यहां अफगानिस्तान को 89 रन से हराकर ‘सुपर फोर’ चरण में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी है।

बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 334 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान की पारी को 44.3 ओवर में 245 रन पर समेट दिया।

अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जदरान ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाये।

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने चार और शरीफुल इस्लाम ने तीन विकेट चटकाये।

भाषा आनन्द

आनन्द