बार्सिलोना के रैकिटिक अब सेविला से जुड़े

Ads

बार्सिलोना के रैकिटिक अब सेविला से जुड़े

  •  
  • Publish Date - September 1, 2020 / 03:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

सेविला, एक सितंबर (एपी) स्पेन की फुटबॉल क्लब सेविला ने क्रोएशिया के इवान रैकिटिक के टीम से एक बार फिर से जुड़ने की मंगलवार को घोषणा की।

क्लब ने कहा कि बार्सिलोना (फुटबॉल क्लब) से टीम में शामिल होने वाले रैकिटिक का करार 2024 तक है।

रैकिटिक इससे पहले भी तीन साल तक सेविला की टीम में थे लेकिन वह 2014 में बार्सिलोना चले गये थे।

उन्होंने सेविला के लिए 149 मैचों में 32 गोल किये और 41 गोल करने में दूसरे खिलाड़ियों की मदद की है।

उन्होंने क्रोएशिया को 2018 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 100 से ज्यादा मैच खेले हैं।

एपी आनन्द सुधीर

सुधीर