बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी सिंच चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में हारी

बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी सिंच चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में हारी

बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी सिंच चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में हारी
Modified Date: June 21, 2024 / 09:53 pm IST
Published Date: June 21, 2024 9:53 pm IST

लंदन, 21 जून (भाषा) शीर्ष वरीय रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन को शुक्रवार को यहां सिंच चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में करेन खाचानोव और टेलर फ्रिट्ज की रूस और अमेरिका के खिलाड़ियों की जोड़ी से सीधे सेटों में हार गयी।

टूर्नामेंट में आठवीं वरीयता प्राप्त खाचानोव और फ्रिट्ज ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में  7-6 (1), 7-6 (3) से हराया।

फ्रेंच ओपन की उपविजेता बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी ने इससे पहले बुधवार को अलेक्जेंडर एर्लर और लुकास मीडलर की ऑस्ट्रिया की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया था।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में