राष्ट्रमंडल खेल : भारोत्तोलक मार्टिना देवी पांचवें स्थान पर रहीं

राष्ट्रमंडल खेल : भारोत्तोलक मार्टिना देवी पांचवें स्थान पर रहीं

राष्ट्रमंडल खेल : भारोत्तोलक मार्टिना देवी पांचवें स्थान पर रहीं
Modified Date: July 30, 2026 / 09:04 pm IST
Published Date: July 30, 2026 9:04 pm IST

ग्लास्गो, 30 जुलाई (भाषा) भारतीय भारोत्तोलक मार्टिना देवी मेबाम बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला की 86 किग्रा से अधिक भारवर्ग स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहीं।

मार्टिना ने स्नैच में 105 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 140 किग्रा सहित कुल 245 किग्रा भार उठाया। उन्होंने स्नैच स्पर्धा में शुरुआती दबाव के बावजूद वापसी की।

भारतीय खिलाड़ी अपने शुरुआती दो प्रयासों में 103 किग्रा वजन उठाने में असफल रहीं लेकिन तीसरे और अंतिम प्रयास में 105 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाकर मुकाबले में बनी रहीं।

क्लीन एवं जर्क में मार्टिना ने पहले प्रयास में 140 किग्रा भार सफलतापूर्वक उठाया लेकिन इसके बाद अपने अंतिम दो प्रयास में 144 किग्रा और फिर 146 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रहीं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में