Sumith Fernando Death: Live मैच में खिलाड़ियों से विवाद के बाद कोच की मौत, पूर्व कप्तान को भी दें चुके है कोचिंग

Ads

Sumith Fernando Death: Live मैच में खिलाड़ियों से विवाद के बाद कोच की मौत, पूर्व कप्तान को भी दें चुके है कोचिंग

  •  
  • Publish Date - August 13, 2026 / 07:48 PM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 02:55 PM IST

Sumith Fernando Death: Live क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों से विवाद के बाद कोच की मौत, पूर्व कप्तान को भी दी थी कोचिंग /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • क्रिकेट मैच के दौरान विवाद के बाद 62 वर्षीय कोच सुमित फर्नांडो की मौत
  • पुलिस ने 17 वर्षीय स्कूली खिलाड़ी को कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया
  • मृतक कोच ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस को भी स्कूली दिनों में कोचिंग दी थी

कोलंबो। Sumith Fernando Death: कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुई बहस के कारण 62 साल के एक कोच की मौत हो गई जिन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस (Former cricket captain Kusal Mendis) को उनके स्कूली दिनों में कोचिंग दी थी।

17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार (Cricket Match Fight)

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में स्कूल के 17 साल के खिलाड़ी को सोमवार को सुमित फर्नांडो पर कथित हमले (Sri Lanka Cricket Coach Death) के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे कोलंबो की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।

मैच के दौरान पानी को लेकर हुआ विवाद (Colombo Cricket Match)

Sumith Fernando Death पुलिस के अनुसार आठ अगस्त को कोलंबो में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दो खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सुमित फर्नांडो (Sri Lanka Cricket Coach Death) भी इस विवाद में शामिल हो गए और कथित तौर पर उन पर हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया।

कुसल मेंडिस को भी दी थी कोचिंग (Kusal Mendis Coach)

Sumith Fernando Death फर्नांडो मोरातुवा स्थित प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व क्रिकेट कोच रह चुके थे। उनके मार्गदर्शन में कुसल मेंडिस सहित कई प्रतिभाशाली स्कूली क्रिकेटरों ने प्रशिक्षण लिया था। बाद में फर्नांडो ने श्रीलंका की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंव एथलेटिक क्लब में क्यूरेटर (पिच प्रभारी) के रूप में भी कार्य किया। फर्नांडो का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया गया।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान क्या हुआ?

कोलंबो में क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर दो खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान कोच सुमित फर्नांडो भी विवाद में शामिल हुए और उन पर कथित रूप से हमला किया गया।

सुमित फर्नांडो की उम्र कितनी थी?

सुमित फर्नांडो 62 वर्ष के थे।

मामले में किसे गिरफ्तार किया गया?

पुलिस ने 17 वर्षीय स्कूली खिलाड़ी को कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सुमित फर्नांडो किसके कोच थे?

वह मोरातुवा के प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व क्रिकेट कोच थे और उन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस को भी उनके स्कूली दिनों में प्रशिक्षण दिया था।

कोच की मौत कैसे हुई?

पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान कथित हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।