वडोदरा, 17 फरवरी (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स की टीम महिला प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 141 रन पर सिमट गई।
दिल्ली की ओर से जेमिमा रोड्रिग्ज ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि सारा ब्राइस ने 23 रन की पारी खेली।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से रेणुका सिंह और जॉर्जिया वेयरहैम ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर