WTC फाइनल के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा, छठे दिन भी होगा खेल

Ads

WTC फाइनल के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा, छठे दिन भी होगा खेल

  •  
  • Publish Date - June 18, 2021 / 02:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

साउथम्पटन, (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहु प्रतीक्षित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पहले दिन का खेल शुक्रवार को यहां बारिश की भेंट चढ़ गया जिससे अब यह मैच आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित दिन यानि छठे दिन तक खेला जाएगा।

Read More News: 6th pay commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला, जुलाई से 11 हजार रुपए बढ़कर मिलेगी सैलरी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये तय नियमों के अनुसार अब जरूरत पड़ने पर छठे दिन भी खेल हो सकता है क्योंकि पहले दिन ही छह घंटे का खेल बर्बाद हो गया।

Read More News: वीरांगना पर दंगल क्यों…आमजन को इससे क्या हासिल होगा?

बारिश और तूफान की भविष्यवाणी पहले से ही थी और कल शाम से ही जमकर वर्षा होने लगी जो आज दोपहर बाद तक भी जारी रही। चारों तरफ पानी जमा होने के कारण मैदान काफी गीला हो गया था जिसे सुखाने की अच्छी व्यवस्था होने के बावजूद पहले दिन का खेल होना संभव नहीं था।

Read More News: आदिवासियों के दुश्मन नक्सली…ये बात बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों को कैसे समझाएगी सरकार?

अंपायर माइकल गॉ और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने कई बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट (स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे) दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की।

इससे साउथम्पटन को फाइनल के मैच स्थल के रूप में चुनने पर भी सवाल उठाये जाने लगे हैं लेकिन माना जा रहा है कि आईसीसी और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मैच स्थल को अंतिम रूप देने से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को विश्वास में लिया था। इस स्टेडियम में पंचतारा होटल जैसी व्यवस्था है और यहां जैव सुरक्षित वातावरण तैयार करना आसान होता है।

Read More News: शिक्षक ने कर ली थी दूसरी शादी, पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, फिर खुद झूल गई फांसी पर

इंग्लैंड में मौसम बदलने में समय नहीं लगता और ऐसे में यदि किसी अन्य स्थल पर भी मैच होता तो इसकी कोई गारंटी नहीं थी कि वहां बारिश नहीं होती।

इंग्लैंड ने पिछले पांच वर्षों में पुरुषों के 32 टेस्ट मैचों की मेजबानी की और इनमें से केवल चार मैच ही ड्रा छूटे जिससे यह कहा जा सकता है कि पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बावजूद फाइनल रोमांचक होने की संभावना है।

Read More News: PUBG लाइवस्ट्रीम के दौरान ‘गंदी बातें’ करते थे YouTuber कपल, 3 लाख रुपए है महीने की कमाई, 2 ऑडी भी है घर पर

अब शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 30 मिनट) पर खेल शुरू होगा।

Read More News:  राज्य सरकार की योजनाओं से किसान हो रहे आर्थिक दृष्टि से मजबूत : सीएम भूपेश बघेल, कोरबा, जांजगीर-चांपा जिले को दी 226.96 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात