आईओए के पूर्व प्रमुख रामचंद्रन विश्व ट्रायथलन ऑडिट समिति में चुने गये

Ads

आईओए के पूर्व प्रमुख रामचंद्रन विश्व ट्रायथलन ऑडिट समिति में चुने गये

  •  
  • Publish Date - November 30, 2020 / 11:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

चेन्नई, 30 नवंबर (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष एन रामचंद्रन को विश्व ट्रायथलन ऑडिट समिति के सदस्य के तौर पर चुना गया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 29 नवंबर को पहली बार वर्चुअली आयोजित 33वीं विश्व ट्रायथलन कांग्रेस चुनावों में समिति में चुना गया।

वह भारतीय ट्रायथलन महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वह इस पैनल में पहले भारतीय हैं।

रामचंद्रन तमिलनाडु ओलंपिक संघ और तमिलनाडु ट्रायथलन संघ के अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व ट्रायथलन ऑडिट समिति का सदस्य चुना जाना सम्मान की बात है। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना