गंगजी की जापान में खराब शुरुआत

गंगजी की जापान में खराब शुरुआत

गंगजी की जापान में खराब शुरुआत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 14, 2021 7:20 am IST

कनागावा (जापान), 14 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर राहिल गंगजी की एशिया पैसेफिक डायमंड कप में शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेलने के कारण वह संयुक्त 61वें स्थान पर हैं।

सगामिहारा कंट्री क्लब में बारिश से प्रभावित पहले दिन गंगजी ने शुरुआती नौ होल में दो बर्डी बनायी तथा नौवें से 18वें होल के बीच चार बोगी की।

इस सत्र में गंगजी ने चार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जिनमें से दो में उन्होंने कट में जगह बनायी।

रियोसुके किनोशिता और युता सुगइरा के अलावा आठ अन्य खिलाड़ी तीन अंडर 68 का स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त पर हैं।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में