चेन्नई, 19 अप्रैल (भाषा) भारत के सूरज कुमार चंद ने रविवार को हांगकांग के वाइलोक टो को हराकर एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर के पुरुष फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरी वरीयता प्राप्त चंद ने यहां इंडियन स्क्वाश अकादमी में खेले गए पुरुष सेमीफाइनल में 11-8, 11-7, 11-6 से जीत दर्ज की। वह पीएसए टूर पर पांचवीं बार फाइनल में पहुंचे हैं।
विश्व रैंकिंग में 134वें स्थान पर मौजूद चंद का मुकाबला दक्षिण कोरिया के आठवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जियोंगमिन रियू से होगा।
जियोंगमिन ने एक अन्य सेमीफाइनल में हांगकांग के एंडेस लिंग को हराया।
भाषा आनन्द पंत
पंत