भारत ने पाकिस्तान को हराया, फ्रेंडशिप सीरीज 2-1 से जीती

Ads

भारत ने पाकिस्तान को हराया, फ्रेंडशिप सीरीज 2-1 से जीती

  •  
  • Publish Date - February 25, 2024 / 09:34 PM IST,
    Updated On - February 25, 2024 / 09:34 PM IST

दुबई, 25 फरवरी (भाषा) सुनील रमेश और अजय कुमार रेड्डी के अर्धशतकों की मदद से भारत ने रविवार को यहां तीसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर दृष्टिबाधितों की फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज 2-1 से जीत ली।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद सलमान के 74 रन की मदद से 9 विकेट पर 193 रन बनाए। भारत ने रमेश के 64 और अजय कुमार के 66 रन की मदद से 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। अजय कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

पाकिस्तान ने पहला मैच जीता था लेकिन भारत ने शानदार वापसी करके लगातार दो मैच जीत कर श्रृंखला अपने नाम की।

भाषा

पंत

पंत