मुल्लांपुर, सात जून (भाषा) कप्तान शुभमन गिल (126) और उप कप्तान केएल राहुल (100) के शतकों की मदद से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर समाप्त घोषित की।
गिल और राहुल के अलावा भारत की तरफ से साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 140 रन देकर छह विकेट लिए।
भाषा पंत
पंत