भारतीय टीम के लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 29 रन

Ads

भारतीय टीम के लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 29 रन

  •  
  • Publish Date - June 18, 2021 / 12:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

ब्रिस्टल, 18 जून (भाषा) भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में 231 रन पर आउट होने के बाद फॉलो ऑन खेलते हुए दूसरी पारी में लंच तक एक विकेट पर 29 रन बनाये।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आठ रन बनाकर कैथरीन ब्रंट का शिकार बनी। उनका विकेट गिरते ही लंच कर दिया गया। तब शेफाली वर्मा 20 रन बनाकर खेल रही हैं।

इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी जिससे भारत उससे 165 रन से पिछड़ रहा था और मेजबान टीम ने उसे फॉलो ऑन दिया।

भाषा नमिता पंत

पंत