भारतीय पारी 314 रन पर सिमटी

Ads

भारतीय पारी 314 रन पर सिमटी

  •  
  • Publish Date - December 23, 2022 / 04:11 PM IST,
    Updated On - December 23, 2022 / 04:11 PM IST

मीरपुर, 23 दिसंबर ( भाषा ) भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को शुरूआती झटकों से उबरते हुए पहली पारी 314 रन पर समाप्त कर 87 रन की बढ़त हासिल की।

भारत के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 93 रन और श्रेयस अय्यर ने 87 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

बांग्लादेश के लिये शाकिब अल हसन और ताईजुल इस्लाम ने चार चार विकेट झटके। टीम ने पहली पारी में 227 रन बनाये थे।

भाषा नमिता मोना

मोना