इंटर काशी ने केरला ब्लास्टर्स को हराकर आईएसएल में पहली जीत दर्ज की

Ads

इंटर काशी ने केरला ब्लास्टर्स को हराकर आईएसएल में पहली जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 10:23 PM IST

कोच्चि, 28 फरवरी (भाषा) इंटर काशी एफसी ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को यहां केरला ब्लास्टर्स को 2-1 से हराकर शीर्ष स्तर की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अपनी पहली जीत दर्ज की।

मेहमान टीम पांच अंक के साथ तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि केरला ब्लास्टर्स शुरुआती दौर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में है। अल्फ्रेड प्लानास को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया जिन्होंने 78वें मिनट में गोल किया।

नौरिस पेतकेविसियस ने 34वें मिनट में इंटर काशी के लिए गोल कर बढ़त दिलाई।

केरला ब्लास्टर्स के लिए विक्टर बर्टोम्यू ने 84वें मिनट में गोल किया।

भाषा

नमिता आनन्द

आनन्द