एशियाई चैंपियंस लीग मैच के लिए सऊदी अरब का दौरा करेगा ईरान का क्लब

Ads

एशियाई चैंपियंस लीग मैच के लिए सऊदी अरब का दौरा करेगा ईरान का क्लब

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 08:32 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 08:32 PM IST

कुआलालंपुर, 25 मार्च (एपी) मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बावजूद ईरान का क्लब ट्रैक्टर एफसी, दुबई के शबाब अल अहली के खिलाफ एशियाई चैंपियंस लीग एलीट फुटबॉल टूर्नामेंट का प्लेऑफ मैच खेलने के लिए सऊदी अरब का दौरा करेगा।

इस मैच की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी जहां उसका सामना थाईलैंड के बुरिराम यूनाइटेड से होगा।

एशियाई फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल के लिए ड्रॉ निकाला। मध्य पूर्व में युद्ध के कारण पश्चिमी क्षेत्र के प्लेऑफ मुकाबले पहले स्थगित कर दिए गए थे लेकिन अब यह 13 और 14 अप्रैल को जेद्दा में खेले जाएंगे।

सऊदी अरब के इस शहर में 16 से 25 अप्रैल तक टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने तारीखें तय करते हुए क्षेत्र में शांति की उम्मीद जताई है।

एपी

पंत आनन्द

आनन्द