पहले ऐतिहासिक सीमित ओवरों के पूर्ण दौरे के लिये आयरलैंड जायेगी दक्षिण अफ्रीका

पहले ऐतिहासिक सीमित ओवरों के पूर्ण दौरे के लिये आयरलैंड जायेगी दक्षिण अफ्रीका

पहले ऐतिहासिक सीमित ओवरों के पूर्ण दौरे के लिये आयरलैंड जायेगी दक्षिण अफ्रीका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: February 15, 2021 3:56 pm IST

जोहानिसबर्ग, 15 फरवरी ( भाषा ) दक्षिण अफ्रीका की टीम जुलाई में सीमित ओवरों के पहले पूर्ण दौरे पर आयरलैंड जायेगी । देश के क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

ये मैच 11 से 25 जुलाई के बीच खेले जायेंगे । इनमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच होंगे ।

मैच मालाहाइड और स्टोरमोंट में खेले जायेंगे ।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा ,‘‘ पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम एक मैच से अधिक के लिये आयरलैंड का दौरा करेगी । इससे पहले जून 2007 के दौरे पर उसने बेलफास्ट में एक वनडे खेला था । ’’

दक्षिण अफ्रीका ने अब तक आयरलैंड को पांच वनडे में हराया है । आखिरी बार दोनों का सामना 2016 में आयरलैंड के एक मैच के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुआ था । दोनों टीमों ने आपस में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में