Ishan Kishan latest Videos || Image- Cricket Impluse file
Ishan Kishan latest Videos: पटना: भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इशान किशन मंगलवार को अपने गृहनगर पटना पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। इशान की वापसी काफी प्रेरणादायक रही, क्योंकि कुछ महीने पहले तक वह राष्ट्रीय टीम की योजनाओं का हिस्सा भी नहीं थे। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक लगाया और इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल विकेट पर मैच जिताने वाली पारी खेली थी।
फाइनल की तैयारी के दौरान इशान को एक व्यक्तिगत दुख का भी सामना करना पड़ा, जब दुर्घटना में उनकी रिश्ते की बहन की मौत हो गई थी। पटना पहुंचने पर इशान ने कहा कि टीम भविष्य में और खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भारत का रिकॉर्ड तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है और टीम खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम भी बनी है। घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलने वाले इशान ने कहा कि टीम इंडिया की जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है और अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो इससे युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
Patna, Bihar: Cricketer Ishan Kishan says, “It feels really great that the Indian team has won. Obviously, it’s a very good thing—not just for us, but for the entire nation…” pic.twitter.com/3tcE4heRHN
— IANS (@ians_india) March 10, 2026
#WATCH | Patna, Bihar | Ishan Kishan, member of ICC T20 Men’s World Cup–winning team, plays cricket with children at his residence pic.twitter.com/W4B9BZyCtA
— ANI (@ANI) March 10, 2026
Ishan Kishan latest Videos: टीम इंडिया ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप के खिताब पर कब्ज़ा जमाया है। टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर नया इतिहास रच दिया है।
टीम के इस प्रदर्शन से पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस बीच भारत में नेशनल क्रिकेट की नियामक संस्था बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बीसीसीआई ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए टीम के लिए नकद धनराशि पुरस्कार का ऐलान किया है।
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिआ की तरफ से जारी स्टेटमेंट में बताया गया है कि, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती और खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को बरकरार रखने वाली टूर्नामेंट के इतिहास की पहली टीम बन गई। इस जीत के साथ, भारत लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।”
गौरतलब है कि, यह भारतीय क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो दो साल पहले बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतने पर रोहित शर्मा और उनकी टीम को दिए गए 125 करोड़ रुपये के पुरस्कार से कहीं अधिक है। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम को 58 करोड़ रुपये और पिछले साल की महिला विश्व कप विजेता टीम को 51 करोड़ रुपये दिए गए थे।
🚨 News 🚨
BCCI announces a cash reward of INR 131 crore for #TeamIndia following their triumphant campaign in the ICC Men’s T20 World Cup 2026.
🔽 Details | #T20WorldCup | #MenInBlue https://t.co/eagTz1eOUb
— BCCI (@BCCI) March 10, 2026
The BCCI has announced a cash reward of INR 131 crore for the Indian team that won the 2026 T20 World Cup pic.twitter.com/ZUmoV2t8lV
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 10, 2026
| स्थान/स्टेज | टीम | पुरस्कार राशि (USD में) | पुरस्कार राशि (लगभग रुपये में) |
|---|
| विजेता | भारत | 3,000,000 | 27.48 करोड़ |
| उपविजेता | न्यूजीलैंड | 1,600,000 | 14.65 करोड़ |
| सेमीफाइनल हारकर बाहर | साउथ अफ्रीका | 790,000 | 7.24 करोड़ |
| सेमीफाइनल हारकर बाहर | इंग्लैंड | 790,000 | 7.24 करोड़ |
| सुपर-8 तक पहुँचने वाली टीमें | – | 380,000 | 3.48 करोड़ |
| ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीमें | – | 250,000 | 2.29 करोड़ |
Ishan Kishan latest Videos: बता दें कि, भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 96 रन से जीत दर्ज की थी। भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बलबाज संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन, ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 54 रन और शिवम दुबे ने 8 गेंदों पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 26 रन बनाए। इन प्रदर्शन की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए।
256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 और मिचेल सेंटनर ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि डेरिल मिचेल ने 17 रन जोड़े, बाकी बल्लेबाज दो अंकों तक नहीं पहुँच सके।
ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी: अधिकारी
पश्चिम एशिया संघर्ष: शरीफ ने घर से काम करने और चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की
आयकर विभाग ने सर्वेक्षण के दौरान रेस्तरांओं में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगाया
प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने में विफल रहने पर दो प्रमोटर पर 2.43 करोड़ रुपये का जुर्माना
एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया के लिए 60 उड़ानें संचालित करेंगी
सड़क के लिए बिना अधिग्रहण ला मार्टिनियर की जमीन लेने के प्रयास का आरोप