रोम दो अप्रैल (एपी) इटली के लगातार तीसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के दो दिन बाद देश के फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष गैब्रिएल ग्रेविना ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक दबाव के बीच इस्तीफा दे दिया।
ग्रेविना के इस फैसले के बाद संभवतः इटली के कोच गेनारो गट्टूसो को भी पद से हटाया जा सकता है।
विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में लगातार दो बार विफल रहने के बाद खेल मंत्री एंड्रिया अबोदी ने ग्रेविना के नेतृत्व वाले इटली के फुटबॉल महासंघ में बदलाव की मांग की थी।
क्वालीफाइंग प्लेऑफ में मंगलवार को बोस्निया एवं हर्जेगोविना से पेनल्टी शूटआउट में हार के बाद उत्तरी अमेरिका में होने वाले इस साल के टूर्नामेंट में इटली के पहुँचने की उम्मीदें खत्म हो गईं।
एपी आनन्द सुधीर
सुधीर