जमशेदपुर एफसी ने डूरंड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Ads

जमशेदपुर एफसी ने डूरंड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - July 29, 2025 / 07:15 PM IST,
    Updated On - July 29, 2025 / 07:15 PM IST

जमशेदपुर, 29 जुलाई (भाषा) सनन मोहम्मद के दूसरे हाफ में किये गये गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को यहां 134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप सी में भारतीय सेना पर 1-0 से जीत दर्ज की।

जमशेदपुर एफसी की यह लगातार दूसरी जीत है जिससे उसकी टीम दो मैच में छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है और अब नॉकआउट चरण में जगह बनाने के करीब है।

भारतीय सेना ने खेल के पहले हाफ में दबदबा बनाए रखा और कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी।

जमशेदपुर ने मैच का एकमात्र गोल 52वें मिनट में किया जब सनन मोहम्मद ने सयाद बिन अब्दुल कादिर को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। जमशेदपुर ने इसके बाद खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और भारतीय सेना को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द