कुलदीप के पांच विकेट से बांग्लादेश 150 पर आउट

Ads

कुलदीप के पांच विकेट से बांग्लादेश 150 पर आउट

  •  
  • Publish Date - December 16, 2022 / 11:18 AM IST,
    Updated On - December 16, 2022 / 11:18 AM IST

चटगांव, 16 दिसंबर ( भाषा ) बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के पांच विकेट की मदद से भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक बांग्लादेश को 150 रन पर आउट कर दिया ।

भारतीय कप्तान के एल राहुल ने हालांकि फॉलोआन नहीं देने का फैसला किया ।

पिछले 22 महीने में पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप ने 40 रन देकर पांच विकेट लिये । भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाये थे और अब उसके पास 254 रन की बढत है ।

मोहम्मद सिराज ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।

भाषा मोना

मोना