एमसीए ने 100 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया, एमसीए चैंपियंस ट्रॉफी शुरू की

Ads

एमसीए ने 100 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया, एमसीए चैंपियंस ट्रॉफी शुरू की

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 09:27 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 09:27 PM IST

मुंबई, 11 अप्रैल (भाषा) मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की शीर्ष परिषद ने शनिवार को 100 करोड़ रुपये के सब्सिडी कोष को मंजूरी देने के साथ ही अपनी टी20 मुंबई लीग की तैयारी के तौर पर एमसीए चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत को भी हरी झंडी दे दी।

एमसीए ने विज्ञप्ति में बताया कि इस फंड का मकसद सभी संबद्ध क्लबों की लंबे समय तक चलने वाली वित्तीय स्थिरता और निरंतरता सुनिश्चित करना है।

इसमें कहा गया, ‘‘यह फंड क्लबों को अपनी सुविधाओं को बनाए रखने, युवा प्रतिभाओं को निखारने और अपनी काम करने की क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इस तरह यह क्लब स्तर पर इस खेल के भविष्य को सुरक्षित रखेगा। ’’

एमसीए चैंपियंस ट्रॉफी आठ टीमों का टूर्नामेंट होगा। इसमें वे खिलाड़ी शामिल होंगे जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और जिन्हें लीग के लिए पंजीकृत खिलाड़ियों के समूह में से चुना जाएगा।

इस प्रतियोगिता का मकसद टी20 मुंबई लीग के लिए प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें तैयार करना है।

संघ ने कहा, ‘‘एमसीए चैंपियंस ट्रॉफी 20 अप्रैल से शुरू होने वाली है। उम्मीद है कि यह आने वाली टी20 मुंबई लीग की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा के स्तर को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाएगी। ’’

एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘‘हमारा मकसद क्लबों को वे संसाधन उपलब्ध कराना है जिनकी उन्हें प्रतिभाओं को निखारने और बुनियादी ढांचे के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए जरूरत है। ’’

भाषा नमिता आनन्द आनन्द

आनन्द