महासंघ पर प्रतिबंध के बावजूद 16 अगस्त से शुरू होगी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप

Ads

महासंघ पर प्रतिबंध के बावजूद 16 अगस्त से शुरू होगी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 04:38 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 04:38 PM IST

कानपुर, 15 अगस्त (भाषा) भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) पर प्रतिबंध के बावजूद यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप रविवार से यहां शुरू होगी जिसमें 12 श्रेणियों में 1900 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे।

खेल मंत्रालय ने बुधवार को टीटीएफआई को निलंबित कर दिया था। इस कारण उठे विवाद के बावजूद टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस निलंबन के कारणों में समय पर चुनाव न करा पाना भी शामिल है।

टीटीएफआई ने ओलंपिक चार्टर के तहत अपनी स्वायत्तता पर जोर दिया है। इसके साथ ही उसने मंत्रालय से अपने आदेश को स्थगित रखने और मामले पर नए सिरे से विचार करने का आग्रह किया है।

टीटीएफआई ने बताया कि अगले आठ दिनों में ग्रुप चरण से लेकर नॉकआउट तक लगभग 4200 मैच खेले जाएंगे। अंडर-11 और अंडर-13 लड़कों और लड़कियों के ग्रुप मैचों का पहला सेट शनिवार से शुरू होगा।

सीनियर वर्ग में, हरमीत देसाई को छोड़कर, सभी शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

भाषा

पंत नमिता

नमिता