जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 28 रन से हराया

जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 28 रन से हराया

जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 28 रन से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: February 18, 2018 12:39 pm IST

जोहानिसबर्ग में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराकर टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग को चुना था.  मैच में भुवनेश्वर कुमार के पांच विकेट की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराया. 

 

       

 

साउथ अफ्रीका को हरारकर टीम इंडिया ने इस जीत के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इससे पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 मैचों की वनडे सीरीज में 5-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा किया था 

 

 

 

 

     


 

 

एक तरफ जहां भारतीय टीम की शुरूआत टी-20 सीरीज में जीत से हुई है वहीं तीसरे टी-20 मुकाबले में महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका से मात मिली है.

    

 

       

 

ये भी पढ़ें-सेंचुरियन जीतकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 5-1 से सीरीज पर कब्जा

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए. धवन के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली और मनीष पांडे सधी पारी खेली. जवाब में आर. हेंड्रिक्‍स के 70  रन के बावजूद मेजबान टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना पाई. 

 

       

 

       


 

      

 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 5-1 से जीतकर पहले ही टीम इंडिया जोश से लबरेज है. और टी-20 सीरीज में पहली जीत के साथ टीम इंडिया अपना प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी. वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैच खेला जा रहा है.

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में