Kane Williamson Retirement News: क्रिकेट के एक शानदार युग का अंत.. इस महान खिलाड़ी ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान.. अपनी टीम को दिलाया WTC का खिताब

Kane Williamson Retirement Announcement: केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, 16 साल के करियर में बनाए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड।

Kane Williamson Retirement News: क्रिकेट के एक शानदार युग का अंत.. इस महान खिलाड़ी ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान.. अपनी टीम को दिलाया WTC का खिताब

Kane Williamson Retirement Announcement || Image- ESPN Cricket File

Modified Date: June 12, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: June 12, 2026 4:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केन विलियमसन ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
  • न्यूज़ीलैंड के सर्वाधिक रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने।
  • कप्तान के रूप में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सहित कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं।

नई दिल्ली: न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार और देश के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने जाने वाले केन विलियम्सन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस फैसले के साथ ही उनके 16 साल लंबे और शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन हो गया। (Kane Williamson Retirement News) 35 वर्षीय विलियमसन ने अपने देश के लिए 378 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के अनुसार, विलियमसन ने अपने करियर का अंत देश के सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया। उन्होंने 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं। उनके संन्यास के बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला में भी हिस्सा नहीं लेंगे और उनकी जगह नए खिलाड़ी की घोषणा बाद में की जाएगी।

कप्तान के तौर पर छोड़ी अमिट छाप

विलियमसन केवल एक महान बल्लेबाज ही नहीं बल्कि सफल कप्तान भी रहे। उन्होंने 2016 से 2024 तक तीनों प्रारूपों में न्यूज़ीलैंड टीम का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में टीम ने दो आईसीसी विश्व कप फाइनल, तीन सेमीफाइनल खेले और 2021 में पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले विलियमसन ने कहा कि वह लंबे समय से इस फैसले पर विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब उन्हें महसूस हुआ कि यही सही समय है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा न्यूज़ीलैंड के लिए खेलने को गर्व का विषय माना और हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। उनके अनुसार, यदि वह पहले जैसी प्रतिबद्धता नहीं दे सकते तो खेल जारी रखना उचित नहीं होगा।

साथियों और कोच ने दी भावुक विदाई

विलियमसन ने कहा कि वह टीम के भविष्य को लेकर बेहद आशावादी हैं। उनके अनुसार न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और मौजूदा टीम भविष्य में कुछ विशेष हासिल करने की क्षमता रखती है। (Kane Williamson Retirement News) उन्होंने कहा कि ब्लैककैप्स हमेशा उनके दिल के करीब रहेगी और टीम का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात रही है।

न्यूज़ीलैंड के मुख्य कोच Rob Walter ने विलियमसन को एक असाधारण खिलाड़ी और व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करना सम्मान की बात रही है। कोच के अनुसार, विलियमसन के आंकड़े और बल्लेबाजी कौशल खुद उनकी महानता की कहानी बताते हैं, लेकिन टीम संस्कृति और मानकों पर उनका प्रभाव उनकी सबसे बड़ी विरासत रहेगा।

रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से भरा रहा करियर

विलियमसन के नाम न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन, सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक और सबसे ज्यादा दोहरे शतक का रिकॉर्ड दर्ज है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 9,515 रन बनाए और 33 शतक लगाए। वह लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले न्यूज़ीलैंड के पहले बल्लेबाज बने। वनडे में उन्होंने 7,256 रन और 14 शतक बनाए, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 2,575 रन दर्ज हैं।

कप्तान के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। उन्होंने 40 टेस्ट में 22 जीत, 91 वनडे में 46 जीत और 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में रिकॉर्ड 39 जीत दिलाई। उनकी कप्तानी में न्यूज़ीलैंड ने 2019 वनडे विश्व कप फाइनल, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब और 2021 टी20 विश्व कप फाइनल तक का सफर तय किया। (Kane Williamson Retirement News)  व्यक्तिगत उपलब्धियों में उन्हें 2015 का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर, 2019 का आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और चार बार सर रिचर्ड हैडली मेडल से सम्मानित किया गया। अहमदाबाद में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट पदार्पण में शतक लगाने वाले विलियमसन को न्यूज़ीलैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में हमेशा याद किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

केन विलियमसन के नाम न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के प्रमुख रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रिकॉर्ड

  • न्यूज़ीलैंड के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन – 19,346 रन
  • सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक – 48
  • सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय दोहरे शतक – 6
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठे सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी – 378 मैच
  • टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन – 9,515 रन
  • टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक – 33
  • टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे अधिक मैच – 110
  • वनडे क्रिकेट में चौथे सबसे अधिक रन – 7,256 रन
  • वनडे क्रिकेट में चौथे सबसे अधिक शतक – 14
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सबसे अधिक रन – 2,575 रन
  • टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम 20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत – 54.06
  • वनडे क्रिकेट में न्यूनतम 20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरा सर्वश्रेष्ठ औसत – 48.69
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूनतम 5 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में तीसरा सर्वश्रेष्ठ औसत – 33
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे सबसे अधिक कैच – 217
  • टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक जीत (47), Tom Latham और Tim Southee के साथ बराबरी
  • लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले न्यूज़ीलैंड के पहले बल्लेबाज़

कप्तान के रूप में रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट

  • 40 टेस्ट मैचों में कप्तानी
  • 22 जीत, 10 हार और 8 ड्रॉ
  • न्यूज़ीलैंड के लिए दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान
  • केवल Stephen Fleming (80 टेस्ट में 28 जीत) उनसे आगे

वनडे क्रिकेट

  • 91 वनडे मैचों में कप्तानी
  • 46 जीत, 40 हार, 1 टाई और 4 बेनतीजा
  • न्यूज़ीलैंड के दूसरे सबसे सफल वनडे कप्तान
  • Stephen Fleming (218 वनडे में 98 जीत) पहले स्थान पर

टी20 अंतरराष्ट्रीय

  • 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी
  • 39 जीत, 34 हार, 1 टाई और 1 बेनतीजा
  • न्यूज़ीलैंड के सबसे सफल टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान

कप्तानी में आईसीसी टूर्नामेंट उपलब्धियां

  • 2016 – ICC Men’s T20 World Cup 2016 : सेमीफाइनल
  • 2019 – ICC Cricket World Cup 2019 : फाइनल
  • 2021 – ICC World Test Championship Final 2021 : विजेता
  • 2021 – ICC Men’s T20 World Cup 2021 : फाइनल
  • 2022 – ICC Men’s T20 World Cup 2022 : सेमीफाइनल
  • 2023 – ICC Cricket World Cup 2023 : सेमीफाइनल

प्रमुख सम्मान और उपलब्धियां

  • 2019 ICC Men’s Cricket World Cup 2019 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
  • 2019 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर
  • 2018 में ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड
  • 2016 में सभी प्रमुख टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ शतक लगाने वाले इतिहास के सबसे युवा और सबसे तेज़ खिलाड़ी बने
  • 2015 में Wisden द्वारा लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड
  • सर रिचर्ड हैडली मेडल विजेता – 2015-16, 2016-17, 2019 और 2020
  • वर्ष 2010 में Ahmedabad में भारत के खिलाफ टेस्ट पदार्पण पर शतक जड़ने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown