पाक गेंदबाज का बड़ा आरोप, कहा- मैच फिक्सिंग का गढ़ है भारत

पाक गेंदबाज का बड़ा आरोप, कहा- मैच फिक्सिंग का गढ़ है भारत

पाक गेंदबाज का बड़ा आरोप, कहा- मैच फिक्सिंग का गढ़ है भारत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: May 8, 2020 8:38 am IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान वसीम अकरम पर कई खिलाड़ियों ने मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। आमिर सोहेल, सरफराज नवाज जैसे बड़े खिलाड़ियों ने वसीम अकरम को इस मामले में घेरा था. अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने मैच फिक्सिंग को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला है. आकिब जावेद ने आरोप लगाया है मैच फिक्सिंग एक बहुत बड़ा अंडरवर्ल्ड है और भारत इसका गढ़ है।

पढ़ें- जब शराब के नशे में इस क्रिकेटर ने मैदान में ही खोल दिया था पैंट… फिर जो हुआ

पाक के एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए आकिब जावेद ने खुलासा किया कि उन्हें कई बार मैच फिक्सिंग के खिलाफ बोलने के लिए जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. जावेद ने कहा कि जस्टिस कयूम खुद कह चुके हैं कि मैच फिक्सिंग की सजा बहुत सख्त हो सकती थी. सलीम मलिक ज्यादा मामलों में दोषी पाए गए थे इसलिए उनपर लाइफ बैन लगा, वहीं दूसरे खिलाड़ियों को सिर्फ जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया।

पढ़ें-  पाक के सबसे तेज गेंदबाज ने माना, सचिन से ज्यादा इस बल्लेबाज को आउट …

आकिब जावेद ने भारत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘फिक्सिंग का गढ़ भारत है. भारत के आईपीएल में भी फिक्सिंग हुई और पाकिस्तान में भी फिक्सिंग को अंजाम देने वाले लोग मौजूद हैं. जावेद ने कहा, ‘फिक्सिंग जैसी चीजों में आप मर्जी से शामिल होते हो और आप फिर निकल नहीं सकते हैं. ये बहुत बड़ा अंडरवर्ल्ड माफिया है।

पढ़ें- चेतेश्वर पुजारा को ट्रोल करना विराट कोहली को पड़ा महंगा, मिला ऐसा ज…

खिलाड़ियों को लगता है वही दिन होते हैं पैसे कमाने के.’आकिब जावेद ने ये भी कहा कि उनका करियर इसलिए छोटा रहा क्योंकि उन्होंने मैच फिक्सिंग के खिलाफ आवाज उठाई थी।


लेखक के बारे में