T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन दी मात, सुपर 8 में बनाई जगह, जानें कैसा रहा मैच का हल

Ads

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने यहां टी20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के ग्रुप मैच में नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर आठ में प्रवेश किया।

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 07:29 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 07:46 PM IST

T20 World Cup 2026/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया।
  • नामीबिया को हराकर पाकिस्तान ने किया सुपर 8 में प्रवेश।
  • पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने ज्यादा शतक।

T20 World Cup 2026: कोलंबो: सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के पहले शतक के बाद स्पिनर शादाब खान और उस्मान तारिक के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के ग्रुप मैच में नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर आठ में प्रवेश किया। फरहान की 11 चौके और चार छक्के जड़ित 58 गेंद की पारी की (T20 World Cup 2026) बदौलत पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फरहान को 50 से 100 रन तक पहुंचने में महज 20 गेंद लगी। वह विश्व कप में शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 2014 में मीरपुर में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था।

97 रन पर ऑलआउट हुई नामीबिया की टीम

पाकिस्तान ने ‘मिस्ट्री’ स्पिनर तारिक और लेग स्पिनर शादाब के स्पिन जाल से दबदबा बनाते हुए नामीबिया की टीम को 17.3 ओवर में महज 97 रन पर समेट दिया। सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने भी एक एक विकेट झटका। इस तरह नामीबिया का अभियान चारों मैच में हार के साथ समाप्त हुआ। इस जीत से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के (T20 World Cup 2026) अगले चरण के लिए अपना क्वालीफिकेशन भी सुनिश्चित किया जो 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह मेजबानी में खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

T20 World Cup 2026:  यह टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम साइम अयूब (14 रन) का विकेट गंवाकर पावरप्ले में महज 47 रन ही बना सकी। फरहान ने कप्तान सलमान आगा (38 रन) के साथ मिलकर 67 रन जोड़े जबकि शादाब खान (नाबाद 36 रन) के  (T20 World Cup 2026)  साथ 81 रन की भागीदारी निभाई। रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से मिली करारी शिकस्त से उबरते हुए पाकिस्तान ने ख्वाजा नफे को मध्यक्रम में शामिल कर अपनी बल्लेबाजी को मजबूती दी जबकि खराब फॉर्म में चल रहे शाहीन शाह अफरीदी को बाहर किया।

कैसी रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पाकिस्तान ने शुरू में रक्षात्मक बल्लेबाजी की जो उनके स्कोर से जाहिर हो रहा है। लेकिन कप्तान सलमान ने नौवें ओवर की शुरुआत में विलेम माइबर्ग की गेंद पर छक्का लगाकर रन गति बढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने लांग-ऑन पर एक और छक्का लगाया। फिर अपने कप्तान से प्रेरित होकर फरहान ने लेग-स्पिनर माइबर्ग की गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से एक बड़ा छक्का मारा और फिर उनकी गुगली को फिर उसी जगह भेजा।

T20 World Cup 2026:  एक ओवर में तीन छक्कों से पाकिस्तान का रन रेट बढ़ गया। सलमान ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की गेंद पर एक और (T20 World Cup 2026) छक्का लगाया। हालांकि सलमान अगले ओवर में जैक ब्रसेल की गेंद पर गेरहार्ड इरास्मस के हाथों कैच आउट हो गए। नफे ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और इरास्मस की गेंद पर उन्हें ही लपके गए। फरहान ने जिम्मेदारी से खेलते हुए नामीबिया के गेंदबाजों के खिलाफ दबदबा बनाते हुए रन जुटाना जारी रखा और अपना शतक पूरा किया। शादाब ने अंत में इरास्मस पर दो छक्के लगाकर पारी का समापन किया।

इन्हे भी पढ़ें:-