पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट पर 127 रन पर रोका

Ads

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट पर 127 रन पर रोका

  •  
  • Publish Date - November 6, 2022 / 11:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

एडीलेड, छह नवंबर (भाषा) शाहीन अफरीदी के चार विकेट से पाकिस्तान ने रविवार को यहां टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट पर 127 रन के स्कोर पर समेट दिया।

अफरीदी ने 22 रन देकर चार विकेट झटके जबकि शादाब खान ने 30 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

बांग्लादेश के लिये सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांटो ने 54 रन बनाये और अफीफ हुसैन ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया।

भाषा नमिता

नमिता