प्रणवी उर्स फ्रांस में लेडीज ओपन में शीर्ष पांच में रहीं

Ads

प्रणवी उर्स फ्रांस में लेडीज ओपन में शीर्ष पांच में रहीं

  •  
  • Publish Date - September 28, 2025 / 01:20 PM IST,
    Updated On - September 28, 2025 / 01:20 PM IST

ड्यूविले (फ्रांस), 28 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स यहां लाकोस्टे लेडीज ओपन डि फ्रांस के अंतिम दिन टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं।

प्रणवी ने अंतिम दौर में छह अंडर 65 के स्कोर से कुल 10 अंडर 203 का स्कोर बनाया।

कट हासिल करने वाली एक अन्य भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर ने अंतिम दौर में पार 71 के स्कोर से एक अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 46वां स्थान हासिल किया।

कनाडा की ऐना हुआंग ने अंतिम दौर में छह अंडर 65 के स्कोर से कुल 16 अंडर के स्कोर के साथ दक्षिण अफ्रीका की कसांद्रा एलेक्जेंडर और जर्मनी की हेलेन ब्रीम को दो शॉट से पछाड़कर खिताब जीता।

भाषा सुधीर

सुधीर